भारत

इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुसलमानों से कहा, आम रास्तों पर ना पढ़ें नमाज

jantaserishta.com
3 April 2024 11:38 AM IST
इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुसलमानों से कहा, आम रास्तों पर ना पढ़ें नमाज
x
संभल: उत्तर प्रदेश में संभल शहर के इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने अलविदा जुमा को लेकर मुसलमानों से अपील की है कि ईद को अमन और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने मुस्लिमों से अपील की है कि ईद की नमाज़ आम रास्तों पर ना पढ़ें। मौलाना ने लोगों से अपने साथ-साथ देश और अपने शहर की तरक्की के लिए भी दुआ करने की अपील की है।
बता दें कि बीते दिनों संभल में मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के दौरान बीजेपी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। दरअसल, मस्जिद की 21 दुकानों के किराए को लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। बाद में यह विवाद हिंसात्मक हो गया।
हालांकि, जिला प्रशासन ने बाद में मामले को संज्ञान में लेने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर स्थिति को काबू में कर लिया था। पुलिस ने इस मारपीट में संलिप्त 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इस मारपीट में 5 से 6 लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने इस बार जुमे की नमाज के दौरान जिले में कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर लिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story