भारत

संभल को मिला ‘कल्कि धाम’ का दर्जा, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं

Nilmani Pal
9 Aug 2025 5:57 PM IST
संभल को मिला ‘कल्कि धाम’ का दर्जा, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं
x

सम्भल। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल को भगवान विष्णु के अंतिम अवतार की भूमि बताते हुए इसे ‘कल्कि धाम’ के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सम्भल में 68 तीर्थ,5 महातीर्थ, 19 महाकुप, 1 संग्रहालय सहित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग तैयार करने की घोषणा की।

उन्होंने सम्भल को भगवान विष्णु के अंतिम अवतार की भूमि बताते हुए इसे ‘कल्कि धाम’ के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा कि सम्भल का उल्लेख श्रीमद्भागवत, स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में हुआ है। यहां तीर्थ,कूप और परिक्रमा मार्गों का पुनरुद्धार कर इसे आध्यात्मिक पहचान दिलाई जाएगी। देश के जाने-माने वास्तुकार और कला शिल्प के मर्मज्ञ नरेश जिंदल जी ने इस अवसर पर संबंधित प्रोजेक्ट की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Next Story
null