भारत

संभल सीओ अनुज चौधरी ने खेली होली, जमकर किया डांस

jantaserishta.com
16 March 2025 12:00 PM IST
संभल सीओ अनुज चौधरी ने खेली होली, जमकर किया डांस
x
देखें वीडियो.
संभल: संभल में इस बार होली का उत्सव बहुत खास रहा। पुलिस प्रशासन ने भी रंगों में डूबकर होली मनाई, जिसमें संभल एएसपी श्रीश चन्द्र और सीओ अनुज चौधरी ने जमकर होली खेली। एएसपी कार्यालय परिसर में आयोजित इस होली महोत्सव में सीओ अनुज चौधरी ने न केवल रंगों से होली खेली, बल्कि डांस करके भी माहौल को खुशनुमा बना दिया।
सीओ अनुज चौधरी का डांस देख लोग हैरान रह गए और सभी ने उनके साथ मिलकर इस पर्व का आनंद लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और होली के रंगों में रंग गए। एएसपी श्रीश चन्द्र ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। संभल में होली के इस अनोखे जश्न ने एक नई मिसाल पेश की, जहां परंपरा और उत्सव का समागम देखने को मिला।
बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी के होली वाले एक बयान के बाद बहस छिड़ गई थी, जिसके बाद संभल में होली के दिन भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक ही दिन होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
दरअसल, सीओ अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था- होली साल में एक बार आती है और जुम्मा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से बाहर न निकलें। होली के दिन घर से ही नमाज अदा करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story