भारत

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में समर सिंह गिरफ्तार, घर में लगा ताला

Shantanu Roy
7 April 2023 1:20 PM GMT
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में समर सिंह गिरफ्तार, घर में लगा ताला
x
देखें VIDEO...
नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी समर सिंह कई दिनों से फरार था। उसे वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनके पैतृक गांव में ताला लगा हुआ है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसक पैतृक आवास आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बे में हलचल है। हर जगह चौक-चौराहों से लेकर पान की दुकानों तक सब समर सिंह ही बाते कर रहे हैं।
कई लोग जो समर सिंह को पसंद करते हैं वह उसके समर्थन में हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फर्जी मामले में समर सिंह को फंसाया जा रहा है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, जहां समर सिंह का पैतृक घर है वहां अभी ताला लगा हुआ है। पहले उसमें लोग रह रहे थे पर कुछ दिनों से उसमें कोई नहीं रह रहा है। घर में ताला लगा हुआ है। उसके परिजन कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है।

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बा निवासी समर सिंह भोजपुरी का प्रसिद्ध गायक है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में गीत गा कर समर सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह भोजपुरी सिंगर के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा था। फिल्मी दुनिया में उतरने के बाद से ही उसका घर से कोई खास संबंध नहीं रह गया था। चार-छह महीनों में वह 2 से 3 घंटे के लिए ही घर आता जाता था।
Tagsआकांशा दुबे सुसाइडसमर सिंह गिरफ्तारआकांक्षा दुबे आत्महत्यासमर सिंहakansha dubey suicidesamar singh arrestedsamar singhउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी उत्तर प्रदेशन्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi Uttar PradeshNews Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradesh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story