भारत

समोसे का लालच देकर रेप, बच्ची से नाना और उसके रिश्तेदार ने की हैवानियत, ऐसे रचा षड्यंत्र

jantaserishta.com
10 April 2021 12:08 PM IST
समोसे का लालच देकर रेप, बच्ची से नाना और उसके रिश्तेदार ने की हैवानियत, ऐसे रचा षड्यंत्र
x
बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. मासूम के साथ बलात्कार करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके ही नाना और दूर के रिश्तेदार हैं. घटना 8 दिन पहले की है, लेकिन डर की वजह से बच्ची ने किसी को नहीं बताया. गुरुवार को जब बच्ची को दर्द बढ़ा, तो उसने अपनी मां को सारी बात बता दी. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मामला कोलार का है. बच्ची के साथ ये घिनौनी करतूत 8 दिन पहले उसके नाना और दूर के रिश्तेदार ने की थी. बच्ची की मां ने गुरुवार शाम को उसके बर्ताव में बदलाव देखा. इसके बाद मां ने बच्ची से जब पूछा तो उसने सारी बात बता दी. परिवार ने कोलार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को बच्ची ने अपनी मां को दर्द के बारे में भी बताया था. उसकी मां को जब महसूस हुआ कि बच्ची कुछ छिपा रही है, तो उसने उससे पूछा. इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को अपने साथ हुई घिनौनी करतूत के बारे में सब बता दिया.
पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने अपनी मां को बताया कि करीब 8 दिन पहले एक शख्स उसे और उसके छोटे भाई को समोसे का लालच देकर एक कमरे में ले गए. उस कमरे पहले से ही बच्ची के नाना मौजूद थे. इसके बाद दोनों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया. उन्होंने जब देखा कि बच्ची को ब्लीडिंग हो रही है, तो आरोपियों ने बच्ची को 20 रुपए और एक समोसा दिया. साथ ही ये भी कहा कि वो किसी को भी इस बारे में न बताए. पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने मां-बाप को कुछ भी बताने से बहुत डर रही थी.
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को शराब की लत है और दोनों मजदूरी करते हैं. आरोपी नाना की उम्र 50 साल और रिश्तेदार की उम्र 38 साल के आसपास है. पीड़ित बच्ची के माता-पिता भी मजदूरी करते हैं और जब दोनों मजदूरी करने बाहर गए थे, तभी बच्ची के साथ ये घटना हुई.
गुरुवार (7 अप्रैल) शाम को बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story