भारत

उज्ज्वल रमण सिंह के फैसले से समाजवादी पार्टी को झटका, कांग्रेस में होंगे शामिल

Nilmani Pal
2 April 2024 10:17 AM IST
उज्ज्वल रमण सिंह के फैसले से समाजवादी पार्टी को झटका, कांग्रेस में होंगे शामिल
x

यूपी। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय लखनऊ में उज्ज्वल रमण सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। उज्ज्वल रमण ने कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की योजना थी। अब तय हुआ है कि लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद सीट से भावी कांग्रेस प्रत्याशी ने यमुनापार में प्रचार भी शुरू कर दिया है।

कोरांव में प्रचार के दौरान उन्होंने बताया कि उनके कांग्रेस में शामिल होने के सिलसिले में कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति बन गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके कांग्रेस में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उज्जवल शाम को लखनऊ से प्रयागराज लौटकर प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव की सहमति से उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस से प्रयागराज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उज्ज्वल रमण सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे हैं।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी उज्जवल रमण के पिता व आठ बार के विधायक रेवती रमण सिंह से मुलाकात की थी। उस समय से ही उज्ज्वल रमण के कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। रेवती रमण इलाहाबाद लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।


Next Story