भारत

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, कहा- बहुत अच्छा लड़े तुम

jantaserishta.com
13 March 2022 7:25 PM IST
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, कहा- बहुत अच्छा लड़े तुम
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुलायम सिंह ने अखिलेश को आशीर्वाद दिया.

इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा- "अखिलेश बहुत अच्छा लड़े तुम, बहुत-बहुत बधाई." उन्होंने नई उर्जा और उत्साह के साथ आगे लड़ने को कहा. बता दें कि 10 मार्च को आए विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव सपा दफ्तर पहुंचे. इस मौके पर सहारनपुर देहात से नवनिर्वाचित विधायक आशु मलिक भी मौजूद रहे.
सपा गठबंधन को मिलीं हैं 125 सीटें
यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सत्ता में वापसी कर ली है. समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है.
वहीं, अखिलेश यादव ने 21 मार्च को 11 बजे से सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बुलाई है. अखिलेश की ओर से सभी नवनिर्वाचित विधायकों से तय तिथि और समय पर विधायक दल की बैठक के लिए लखनऊ स्थित सपा के दफ्तर पहुंचने के लिए कहा है.
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यूपी के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जनादेश स्वीकार किया था और कहा था कि जनता ने हमारी सीटें ढाई गुना बढ़ा दी हैं. उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए जनता का आभार जताया था. अब अखिलेश यादव ने विधायक दल की बैठक भी बुला ली है.
इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश-आजम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता में लौटने के लिए एक बार फिर पांच साल इंतजार करना होगा. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान लोकसभा सदस्य बने रहेंगे. अगर ऐसा होता है तो उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेग
अभी लोकसभा में समाजवादी पार्टी के केवल 5 सदस्य हैं और सियासी माहौल को देखते हुए पार्टी लोकसभा में कमजोर नहीं होना चाहती. ऐसे में अखिलेश यादव और आजम खान विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story