भारत

समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, सुधाकर सिंह को बनाया उम्मीदवार

Tara Tandi
13 Aug 2023 2:09 PM GMT
समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, सुधाकर सिंह को बनाया उम्मीदवार
x

सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की विधानसभा सीट घोसी के लिए सपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

दारा सिंह चौहान सपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें यूपी में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
विधानसभा सीट के रिक्त घोषित होने के बाद इस पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई थी। घोसी सीट पर पांच सितंबर को वोटिंग होगी और परिणाम आठ सितंबर को आएगा।
रोचक होगी लड़ाई
सुधाकर सिंह पहले भी सपा से विधायक रह चुके हैं। बीजेपी ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि वह सपा छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान को ही अपना प्रत्याशी बनाए। ऐसे में यह लड़ाई रोचक तो होगी ही साथ ही दोनों तरफ से इसमें प्रतिष्ठा भी जुड़ी होगी।
Next Story