भारत

जज्बे को सलाम: लेफ्टिनेंट बनीं नितिका ढौंडियाल, पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति की पत्नी ने जॉइन की इंडियन आर्मी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 May 2021 1:36 PM IST
जज्बे को सलाम: लेफ्टिनेंट बनीं नितिका ढौंडियाल, पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति की पत्नी ने जॉइन की इंडियन आर्मी, देखें वीडियो
x

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल (Nitika Kaul) ने इंडियन आर्मी ज्वाइन कर ली है. आर्मी ज्वाइन करने के बाद अब वह 'लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल' बन गईं हैं. नितिका ने आज भारतीय सेना की वर्दी पहनी और शहीद मेजर विभूति शंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि फरवरी 2019 में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मेजर विभूति शहीद हो गए थे.



18 फरवरी 2019 को मेजर ढौंडियाल, जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए एक एनकाउंटर में वीरगति को प्राप्‍त हुए थे. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद ही पुलवामा के पिंगलान गांव में आतंकियों को ढेर करने के लिए सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था. पिंगलान में हुए इस एनकाउंटर में चार सैनिक शहीद हुए थे. इन शहीदों में मेजर रैंक के ऑफिसर विभूति ढौंढियाल भी शामिल थे.
मेजर ढौंढियाल और नितिका की शादी को 10 माह ही हुए थे और अप्रैल 2019 में दोनों की पहली मैरिज एनिवर्सिरी थी. नितिका कौल ने अपने पति को एक बहादुर सैनिक बताते हुए कहा था कि उन्‍हें इस बात का पूरा भरोसा है कि उनके पति की शहादत और ज्‍यादा लोगों को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी.


मेजर ढौंडियाल (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal) की शहादत के बाद जब उनका शव उनके गृहनगर पहुंचा था तो पत्नी नितिका उन पर गर्व किए बिना नहीं रह सकीं. मेजर ढौंढियाल के शव के पास खड़ी नितिका ने अपने पति को सैल्‍यूट किया. नितिका ने कहा, 'आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्‍यार करते हो. आप मुझसे नहीं बल्कि अपने देश से ज्‍यादा प्‍यार करते थे और मुझे इस बात पर गर्व है'. नितिका ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि वह कोई बेचारी नहीं हैं बल्कि एक बहादुर शहीद की पत्‍नी हैं और उन्‍हें अपने पति की शहादत पर गर्व है.

अब दुश्मनों से जंग के लिए तैयार हैं नितिका

नितिका ने जिस तरह से अपने बहादुर पति को नम आंखों से 'जय हिंद' बोलकर अंतिम विदाई दी थी, उसके बाद से वो हर किसी की आदर्श बन गई थीं. 30 साल की नितिका ने पिछले वर्ष शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की परीक्षा पास कर ली थी, जिसके बाद उन्हें सेना में शामिल किया गया है. अब वो भी पति की तरह आर्मी ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनकर दुश्मनों से जंग करने के लिए तैयार हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story