सलाम! स्कूल के लिए दान कर दी अपनी जमीन, खुद पीएम आवास में रह रहे

समस्तीपुर: जमीन के अभाव में बच्चों को दूर के टोले में आने जाने में हो रही परेशानी देख महादलित समुदाय के एक महिला व पुरुष ने ढाई-ढाई कठ्ठा जमीन स्कूल के लिए दान कर दी, ताकि विद्यालय भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। अब इन दोनों के पास पीएम आवास के अलावा अन्य कोई जमीन नहीं बची है, लेकिन दोनों को इसका कोई मलाल नहीं है। जमीन दान करने वालों में महादलित जगदीश सदा और स्व. रोहन सदा की पत्नी सुदामा देवी शामिल हैं। दोनों विभूतिपुर प्रखंड की कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड दो मुसहरी के निवासी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





