भारत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर लग सकता है बैन, बढ़ता जा रहा विवाद

jantaserishta.com
12 Nov 2021 12:28 PM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर लग सकता है बैन, बढ़ता जा रहा विवाद
x

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने सलमान खुर्शीद (salman khurshid) की अयोध्या मामले पर लिखी गई बुक पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. उनका कहना है कि विधि विशेषज्ञो से इस बारे में राय ली जा रही है. जल्द प्रदेश में बुक को बैन करने पर निर्णय लिया जाएगा. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सनराइज ओवर अयोध्या नाम की पुस्तक देश मे वैमनस्यता बढाने का काम करती है और कांग्रेस की मानसिकता ऐसे ही विवादास्पद विषयों को आगे बढ़ाने की रही है जो देश में कटुता बढाने का काम करती है.



बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी बुक में 'द सैफरन स्काई' नाम के चैप्टर में नए हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से की है. जिसके बाद से ही बीजेपी लगातार उनकी बुक की आलोचना कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story