भारत

सलमान खुर्शीद: ‘क्या 7 फेरे लेना भी समान नागरिक संहिता के दायरे में आएगा’

Rounak Dey
29 Jun 2023 6:16 PM IST
सलमान खुर्शीद: ‘क्या 7 फेरे लेना भी समान नागरिक संहिता के दायरे में आएगा’
x

कांग्रेस | कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर पीएम मोदी के जोर देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोग ठीक से नहीं जानते हैं कि समान नागरिक संहिता लागू होने पर क्या होगा। वे बस चीजों को मान रहे हैं, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि यह क्या है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को ठीक से समझाना चाहिए कि समान नागरिक संहिता वास्तव में क्या है। इसके बाद लोग इसपर उचित प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सरकार ने इसको लेकर कुछ समझाया नहीं है कि यह क्या है। लोग जबतक समझेंगे नहीं, तबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं।बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि एक घर में दो कानून नहीं रह सकते हैं। कोई भी देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता है। एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं। पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्ष में समान नागरिक संहिता को लेकर हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि एक घर में दो कानून नहीं रह सकते हैं। कोई भी देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता है। एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं। पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्ष में समान नागरिक संहिता को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Next Story