सलमान खान के वकील को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली, मचा हड़कंप

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद इस केस में एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग (lawrence bishnoi gang) इस हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद कई सिंगर्स और एक्टर्स को जान से मारने की धमकी दे चुका है. जिसमें एक नाम बॉलीवुड अभनेता सलमान खान (Salman Khan) का भी था. लेकिन, अब सलमान खान नहीं, इस गैंग का टारगेट सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत बन गए हैं. हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र जोधपुर में ओल्ड हाई कोर्ट के जुबली चेंबर की कुंडी में लटका मिला है. धमकी में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने कुछ हिंट्स दिए हैं. फिलहाल, अब एहतियात के तौर पर हस्तीमल सारस्वत के घर पर अब सिक्योरिटी लगाई जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





