भारत
अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood का करीबी सलीम डोला लाया गया भारत, दाऊद गैंग को बड़ा झटका!
jantaserishta.com
28 April 2026 11:21 AM IST

x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया. सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था.
डोला दुबई और तुर्की जैसे देशों में छिपकर भारतीय युवाओं तक ड्रग्स पहुंचाने का सिंडिकेट चला रहा था. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया. इसके बाद डोला को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ.
अब खुफिया एजेंसियां दिल्ली में उससे पूछताछ कर रही हैं. इसके बाद उसे मुंबई पुलिस या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंप दिया जाएगा. डोला के तार सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े हैं. वो भारत में ड्रग्स सप्लाई का एक बड़ा चैनल संभाल रहा था. सलीम डोला का नाम ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क में बहुत बड़ा माना जाता है. जानकारी के मुताबिक, उसका ड्रग सिंडिकेट सालाना 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला कारोबार कर रहा था.
भारत के कई हिस्सों में डोला की अवैध ड्रग फैक्ट्रियां और लैब पहले ही पकड़ी जा चुकी हैं. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और NCB ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा था. सलीम डोला पहले मुंबई और फिर दुबई से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा था. भारतीय एजेंसियां पिछले साल से ही उसके करीबियों पर कार्रवाई कर रही हैं.
अक्टूबर 2025 में डोला के करीबी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से भारत लाया गया था. नवंबर 2025 में डोला के बेटे ताहिर डोला समेत परिवार के चार सदस्यों को भी दुबई से लाकर गिरफ्तार किया गया था.
Tagsअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिमदाऊद इब्राहिमसलीम डोलाUnderworld don Dawood IbrahimDawood IbrahimSalim Dola
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





