22 वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बीकानेर के सलीम बेग ने जीता स्वर्ण पदक

बीकानेर । 22 वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बीकानेर के सेवानिवृत कार्मिक सलीम बेग ने 70 प्लस आयु वर्ग में 4 *400 मीटर रिले रेस में गोल्ड तथा 4*100 मीटर रिले रेस में ब्रोंज मेडल हासिल किया। फिलिपींस की न्यू स्टार सिटी में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में बेग, रतन सिंह, रामप्रकाश ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और मेडल हासिल किये।
60 + आयु वर्ग में रतनसिंह शिवरान ने तार गोला फेंक में कांस्य पदक हासिल किया। 45 प्लस आयु वर्ग में पैदल चाल में राम प्रकाश ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विजेताओं की उपलब्धि पर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुभकामनाएं दी और कहा कि इस आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने से देश में युवा पीढ़ी को भी खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






