
x
DEMO PIC
खिलौनों की दुकान में घुस गई, जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के वी3एस मॉल में एक खिलौने की दुकान के सेल्समैन ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सरिता विहार निवासी धीरज कुमार (30) के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अप्रैल को लक्ष्मी नगर के पास वी3एस मॉल में एक सेल्समैन द्वारा खिलौनों की दुकान में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की अपनी दादी के साथ मॉल आई थी। जब दादी वॉशरूम गई, तो लड़की खिलौनों की दुकान में घुस गई, जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
डीसीडब्ल्यू की ओर से नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की गई और हेडगेवार अस्पताल में उसकी चिकित्सकीय जांच भी की गई। अधिकारी ने कहा, आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और धीरज को पीड़िता की निशानदेही पर मॉल से गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





