भारत

सेल्सगर्ल ने किया सुसाइड, चैटिंग के आधार पर कार्रवाई करेगी पुलिस

Nilmani Pal
23 Feb 2025 7:48 AM IST
सेल्सगर्ल ने किया सुसाइड, चैटिंग के आधार पर कार्रवाई करेगी पुलिस
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बरेली में प्रेमी से किसी बात पर अनबन होने के चलते फोन पर चैटिंग करते-करते युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।

फतेहगंज पश्चिमी के एक मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का बारादरी के कटरा चांद खां की मौर्य गली निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती गुप्ता और युवक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता है। करीब दो साल पहले दोनों साथ ही काम करते थे और फिर छह माह पूर्व युवती प्रेमनगर के राजेंद्रनगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में सेल्सगर्ल का काम करने लगी।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे युवती काम पर पहुंची। काम के दौरान ही मोबाइल पर वह अपने प्रेमी से भी चैटिंग करती रही। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें युवती जहर खाती हुई दिख रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

Next Story