
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप।
मंडला (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पानीपूड़ी (फुलकी) खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए जिले में खेलों पर पानी पुरी की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले के चिरईडोंगरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में फुलकी जिसे पानीपूड़ी भी कहते हैं, खाने से शनिवार की शाम को कई लोग बीमार पड़ गए और उन्हें रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फूड प्वाइजनिंग कार शिकार बने लोगों की संख्या 100 से ऊपर हो गई थी, इनमें बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। प्रशासन ने चाट और फुलकी की बिक्री के खिलाफ सख्त फैसला लिया है।
अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि त्योहारों के अवसर पर हाट बाजारों में चाट फुलकी के ठेलों में खाद्य सामग्री पर साफ सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। बीते रोज मंडला एवं चिरईडोंगरी में पानीपूड़ी खाने से 80 व्यक्तियों को उल्टी शिकायत हुई थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस परिस्थिति और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में चाट फुलकी की लगने वाली दुकान तथा हाथ थैलों को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध विक्रय की गई सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





