भारत
केंद्र के फैसले के बाद 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन दवाओं की बिक्री पर रोक
jantaserishta.com
5 Jun 2023 4:16 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन दवाओं पर उत्तराखंड में भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा। प्रतिबंधित दवाओं में खांसी सिरदर्द बुखार बदन दर्द के साथ ही कोडीन और मेंथोल जैसे सीरप भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
उत्तराखंड के औषधि नियंत्रण ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिबंध के तहत राज्य में भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। सभी मेडिकल स्टोर को इन दवाओं को तत्काल वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बाजार में दवाओं की बिक्री न हो यह रविवार से ही सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग के अनुसार इन दवाओं में से कई का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जा रहा था।
इन दवाओं पर लगा प्रतिबंध :-
निमेसुलाइड पैरासिटामोल
डिसपर्सिबल टैब
एमोक्सोलीन, ब्रोमहेक्साइन
फोल्कोडाइन, प्रोमेथेजीन
क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, डीक्ट्रोमेथोरफेन, गुआफेनेसिन,
अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल अमोनियम क्लोराइड, ब्रोमहेक्साइन, डेक्सट्रोमेथोर्फान क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, कोडीन सीरप
ब्रोमक्साइन, डीक्ट्रोमेथोरफेन, अमोनियम क्लोराइड,मेंथोल
डीक्ट्रोमेथोरफेन, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, गुआफेनेसिन,
अमोनियम क्लोराइड
पैरासिटामोल, ब्रोमहेक्साइन, फेनइलफ्राइन,
क्लोरफेनिरेमाइन, गुआफेनेसिन
सेलबुटामोल, ब्रोमहेक्साइन
क्लोरफेनिरेमाइन, कोडीन फास्फेट, मेंथोल सीरप
फिनटोएन, फिनोबाबीर्टोन सोडियम
अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट, क्लोरफेनिरेमाइन
मेलिएट, मेंथोल सीरप
सल्बुटामोल, हायड्रोक्सीथाइल थियोफिललाइन, ब्रोमहेक्साइन।
Tagsकेंद्र सरकारफिक्स डोज कॉम्बिनेशनएफडीसीएफडीसी दवादवाcentral governmentfix dose combinationfdcfdc medicinemedicine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





