भारत
दाढ़ी बढ़ाकर शिक्षकों के स्कूल आने पर कटेगा वेतन, निर्देश जारी
jantaserishta.com
29 July 2023 12:03 PM IST

x
शिक्षा विभाग अपने नए-नए निर्देशों के कारण इनदिनों सुर्खियों में है।
पटना: बिहार में शिक्षा विभाग अपने नए-नए निर्देशों के कारण इनदिनों सुर्खियों में है। चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक को विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद शिक्षकों पर भी लगाम लगा है। इस बीच, बेगूसराय के जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक शिक्षक के दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने, शिक्षिकाओं के भड़काऊ और चमकीले कपड़े पहनकर स्कूल आने पर पाबंदी लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि अगर स्कूल में शिक्षक बढ़े हुए दाढ़ी और जींस टी-शर्ट पहने पाए गए तो उनका वेतन काट लिया जाएगा। शिक्षकों को फार्मल ड्रेस में स्कूल आना होगा।
इसके अलावा शिक्षकों को क्लासरूम में मोबाइल लेकर जाने की मनाही की गई है। मोबाइल को पहले ही कार्यालय में जमा कर देना होगा, इसके बाद ही वह कक्षा में पढ़ाने जा सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बिहार शिक्षा विभाग द्वारा भी जिंस और टी शर्ट पहनकर स्कूल या कार्यालय आने की मनाही की गई थी।
Tagsबिहार शिक्षा विभागबिहारबिहार न्यूज़स्कूलवेतनदाढ़ीBihar Education DepartmentBiharBihar NewsSchoolSalaryBeard
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





