भारत

19 बिजली कर्मचारियों का वेतन रोका गया

jantaserishta.com
2 Dec 2022 9:42 AM IST
19 बिजली कर्मचारियों का वेतन रोका गया
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अपने काम में लापरवाही बरतने वाले 19 कर्मचारियों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कत्र्तव्य में लापरवाही बरतने पर मुरैना वृत्त अंतर्गत 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक सहित 4 उप महाप्रबंधकों का नवम्बर माह का वेतन रोक दिया गया है। कंपनी के महाप्रबंधक संचारण संधारण वृत्त मुरैना पी.के.शर्मा ने बताया कि कंपनी के सभी उप महाप्रबंधक से लेकर प्रबंधक स्तर तक के कार्मिकों को प्रतिमाह विद्युत कनेक्शन चेकिंग के लिए पदवार लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। समीक्षा में इन कार्मिकों द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने नवम्बर माह के वेतन को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने तक रोकने की कार्यवाही की गई है। कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर दिसंबर माह में भी इसी प्रकार कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।
कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने की बात दोहराते हुए मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवाओं के साथ कंपनी हित के कार्य पूरी सजगता और निष्ठा से करें। उन्होंने कहा है कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story