भारत

पहलवानों पर एफआईआर को साक्षी मलिक ने 'तानाशाही' कहा

jantaserishta.com
29 May 2023 2:53 PM IST
पहलवानों पर एफआईआर को साक्षी मलिक ने तानाशाही कहा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ नए संसद भवन की ओर मार्च करने को लेकर सोमवार को अपने और साथी पहलवानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर अपना गुस्सा जाहिर किया। साक्षी मलिक ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने में सात घंटे भी नहीं लगे जबकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मामला दर्ज होने में सात दिन लगे।
उन्होंने कहा, लड़कियों का यौन शोषण करने वाले बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में दिल्ली पुलिस को 7 दिन लग गए और शांतिपूर्वक विरोध करने पर हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लगे। क्या इस देश में तानाशाही शुरू हो गई है? पूरी दुनिया देख रही है कि सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है।
बता दें, जंतर मंतर पर धारा 144 लागू है। किसी भी प्रदर्शनकारी या बाहरी व्यक्ति को जंतर मंतर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने इलाके में और उसके आसपास सुरक्षा बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story