शोपियां में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर, सुरक्षा बलों को एनकाउंटर के बाद मिली कामयाबी

जम्मू-कश्मीरः आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद अफगानी शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। सुरक्षाबलों ने बीते 3 दिनों में दो आतंकियों को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ का आज तीसरा दिन है, जिसमें कई घंटे तक हुई फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। इससे पहले रविवार को जैश आतंकी नारपोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी को मार गिराया गया था। जिसके पास से एम-4 कार्बाइन, मैगजीन, 9600 रुपये नकद व अन्य सामग्री बरामद हुई थी। ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हुआ था। साथ ही तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





