भारत

संत कनक बिहारी और उनके शिष्य की सड़क हादसे में मौत

jantaserishta.com
17 April 2023 12:38 PM IST
संत कनक बिहारी और उनके शिष्य की सड़क हादसे में मौत
x
नरसिंहपुर/भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में संत कनक बिहारी महाराज और उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब संत कनक बिहारी अशोकनगर से छिंदवाड़ा जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर सोमवार की सुबह संत कनक बिहारी का वाहन ग्राम सगरी के पास डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में संत और उनके शिष्य की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब किसी वाहन को बचाने का प्रयास किया गया।
बताया गया है कि संत कनक बिहारी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपए एकत्रित कर दान में देने का संकल्प लिया था, साथ ही वे फरवरी 2024 में अयोध्या में श्री राम यज्ञ 9009 कुंडीय आयोजित करने वाले थे। संत कनक बिहारी का जन्म विदिशा में हुआ था और यहां उनका एक आश्रम है। इसके अलावा लोनी कलां छिंदवाड़ा में भी उनका आश्रम है।
संत कनक बिहारी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है, एक सड़क दुर्घटना में संत यज्ञ सम्राट कनक बिहारी महाराज का स्वर्गवास होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। गुरु जी का देवलोक गमन उनके समस्त शिष्यों और भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने आगे कहा, ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके भक्तों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story