सैनिक स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, सीएम का ऐलान

नई दिल्ली: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सैनिक स्कूल खोलने जा रही है, जिसका नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस में इस बात का ऐलान किया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस है. दिसंबर 2020 में हमने घोषणा की थी कि हम दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जिसमें फौज, NDA जैसी आर्म्ड फोर्सेज के लिए तैयार किया जाएगा, उसका नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल होगा. केजरीवाल ने कहा कि ये फ़्री स्कूल होगा.उन्होंने बताया कि, 9 वीं और 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं, इस स्कूल में 100-100 सीटें होंगी. सीएम केजरीवाल ने बताया कि अभी से इन 200 सीटों के लिए 18000 आवेदन आ चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





