भारत

एक साथ दुनिया को कहा अलविदा: पहले हार्ट अटैक से पति की हुई मौत, फिर कुछ देर बाद पत्नी की ऐसे चली गई जान...

jantaserishta.com
22 Jan 2021 4:36 PM IST
एक साथ दुनिया को कहा अलविदा: पहले हार्ट अटैक से पति की हुई मौत, फिर कुछ देर बाद पत्नी की ऐसे चली गई जान...
x
शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं.

शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है.

यूपी में बागपत के फरखपुर गांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए. एक ही घर में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है.
गांव में 52 साल के जयवीर नाम के शख्‍स की मौत हार्ट अटैक से हो गयी थी. इसके बाद घर में मातम पसर गया. जयवीर की मौत को कुछ मिनट हुए भी नहीं कि इतने में उनकी 50 साल की पत्नी नरेश को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उनकी भी जान चली गई.
एक घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हतप्रभ रह गया.
उनके परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार भी साथ में किया. उनकी अर्थी को एक साथ कन्धा दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story