
x
Rawalpindi रावलपिंडी। त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अपने दूसरे मैच में मेजबान पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। साहिबजादा फरहान के तूफानी अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने 27 गेंद पहले 7 विकेट से जीत हासिल की। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 129 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के 45 गेंद पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 80 रन की पारी के दम पर 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। साईम अयूब 20 और बाबर आजम 16 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आला शून्य पर आउट हुए। उस्मान खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 2 और कप्तान दासुन शनाका ने 1 विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए थे। जनिथ लियानागे ने 38 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से नाबाद 41 रन बनाकर श्रीलंका को 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन तक पहुंचाया। पाथुम निसांका ने 17, कुसाल परेरा ने 25 और वानिंदु हसरंगा ने 11 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस 3 और कामिंदु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान दासुन शनाका खाता भी नहीं खोल सके।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1, फहीम अशरफ ने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 और सलमान मिर्जा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिए। पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान का टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं श्रीलंका की यह दूसरी हार है। इस हार के बाद श्रीलंका के लिए फाइनल की रेस मुश्किल हो गई है। श्रीलंका को लीग चरण के दोनों मैच जीतने होंगे, जबकि जिम्बाब्वे को अपने दोनों मैच हारने होंगे, तभी श्रीलंका फाइनल खेल पाएगी।
Tagsपाकिस्तान बनाम श्रीलंकाटी20 त्रिकोणीय सीरीजसाहिबजादा फरहानपाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेटरावलपिंडी मैचजनिथ लियानागेमोहम्मद नवाजपाकिस्तान फाइनलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





