भारत

सहारनपुर हिंसा: अब तक 54 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Jun 2022 3:17 PM IST
सहारनपुर हिंसा: अब तक 54 आरोपी गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सहारनपुर में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने अब तक 54 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बगैर इजाजत प्रदर्शन के मामले में ये कार्रवाई की गई है. उन्होंने ये भी कहा कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाया जाएगा.

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए. इस दौरान प्रयागराज से हावड़ा और रांची तक हिंसक घटनाएं भी हुईं. यूपी पुलिस इन घटनाओं को लेकर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है. वहीं, रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. प्रशासन की ओर से ये ऐलान किया गया है कि घर के बाहर निकलने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story