भारत

सागर धनखड़ हत्याकांडः क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी

jantaserishta.com
2 Aug 2021 3:32 PM IST
सागर धनखड़ हत्याकांडः क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी
x

छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को रोहिणी कोर्ट में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की इस 170 पन्नों की चार्जशीट पहलवान सुशील कुमार समेत करीब 12 आरोपियों के नाम का जिक्र है। वहीं 50 से अधिक गवाह का भी जिक्र है। सुशील कुमार पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं। सुशील फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात दिल्ली के मॉडल टाउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक फ्लैट से सागर राणा और उसके दोस्तों सोनू महाल और अमित कुमार का अपहरण कर लिया था और फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया था और इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी।
सागर हत्या मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी प्रिंस को घटना वाले दिन ही दबोच लिया था, जबकि इसके बाद सुशील कुमार और अजय को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। वहीं असौदा-बवाना गैंग के चार अन्य बदमाशों भूपेंद्र उर्फ भूपी, मोहित उर्फ भोली, गुलाब उर्फ पहलवान और मनजीत उर्फ चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया था। फिर विरेंदर उर्फ विंदर और रोहित करोर को पुलिस ने दबोचा। वहीं 11 जून को सोनीपत के अनिरुद्ध नाहरी नाम के एक पहलवान की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में 11वें आरोपी जूडो कोच सुभाष को 15 जून को दबोचा गया, जबकि 26 जून को जूनियर पहलवान गौरव को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सुशील कुमार को इस कथित हत्या का मुख्य अपराधी और मास्टरमाइंड बता रही है। पुलिस का कहना है कि उसके पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत हैं जिसमें उन्हें और उनके साथियों को सागर को लाठी से पीटते देखा जा सकता है। सुशील कुमार को 23 मई को मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सुशील फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद से संबंधित मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story