भारत

सफूरा जरगर मामला: जामिया यूनिवर्सिटी में हो रही नारेबाजी

Nilmani Pal
7 Sept 2022 12:30 PM IST
सफूरा जरगर मामला: जामिया यूनिवर्सिटी में हो रही नारेबाजी
x

दिल्ली। जामिया यूनिवर्सिटी में एमफिल की स्कॉलर सफूरा जरगर का एडमिशन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद जामिया कैंपस में सफूरा के पक्ष में नारेबाजी हुई. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बताया गया है कि समय पर थीसिस जमा नहीं होने की वजह से एडमिशन रद्द किया गया है. सफूरा जरगर ने इसके खिलाफ वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखी है. बता दें कि सफूरा जरगर CAA-NRC विरोधी प्रोटेस्ट में शामिल थीं और दिल्ली दंगों की आरोपी हैं.

सफूरा जरगर के पक्ष में जामिया में हुई नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सफूरा का एडमिशन बीते 26 अगस्त को ही कैंसिल कर दिया गया था.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story