भारत

भगवा आतंकवादी शोभायात्रा में बंदूकें तलवारे लेकर दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं: असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन

jantaserishta.com
17 April 2022 12:42 PM IST
भगवा आतंकवादी शोभायात्रा में बंदूकें तलवारे लेकर दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं: असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन
x

नई दिल्ली: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई आकबरुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि भगवा आतंकवादी शोभायात्रा में खुलेआम बंदूकें, तलवारें लेकर दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं. मस्जिद के सामने हथियारों के साथ नाचा गया, JSR (जय श्रीराम) के नारे के साथ मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाने की कोशिश की गई. आखिर में उन्होंने पूछा कि दिल्ली पुलिस आपने अबतक कितने दंगाईयों को गिरफ्तार किया?

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले पुलिस ने अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें जाहिद, अंसार, शहजाद, मुख्तियार, मोहम्मद अली, आमिर, अक्शर, नूर आलम, मोहम्मद असलम, जाकिर, अकरम, इम्तियाज, मोहमद अली, अहित शामिल है.
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि ये भारत को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है. उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो उनकी मदद कर रहे हैं. उन्होंने ये दावा किया कि यह एक सुनियोजित साजिश है. इसके लिए किसी धर्म को दोष नहीं दे सकते. भाजपा सांसद ने कहा कि वे होम मिनिस्टर और दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story