भारत

ताजमहल परिसर में भगवा झंडा: 4 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, वायरल हुआ था ये VIDEO

jantaserishta.com
5 Jan 2021 1:14 PM IST
ताजमहल परिसर में भगवा झंडा: 4 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, वायरल हुआ था ये VIDEO
x

आगरा स्थित ताज महल परिसर में सोमवार को हिंदू वादी नेताओं ने भगवा झंडा लहरा कर हड़कंप मचा दिया. हिंदूवादी नेता परिसर के अंदर पहुंचे. ताजमहल के सामने बेंच पर बैठे, फिर अपनी जेबों से भगवा झंडे निकाले और ताजमहल के सामने लहराने लगे. हिंदूवादी नेताओं ने इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी लगाए.

ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के कर्मचारी जब तक कुछ सोच समझ पाते हिंदूवादी नेताओं ने ताज महल परिसर में भगवा झंडा लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हिंदूवादी नेता किस तरह ताज महल के अंदर भगवा झंडा लहरा रहे हैं.


सीआईएसफ ने ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने वाले हिंदूवादी नेताओं को मौके से पकड़ लिया. उन्हें ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया. सीआईएसफ से मिली तहरीर के आधार पर ताजगंज पुलिस ने गिरफ्त में आए हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उन्माद भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि हिंदूवादी नेता अपनी जेब में भगवा झंडा लेकर ताज महल के अंदर घुसे. इसके बाद रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से नीचे रखी लाल पत्थर की सीट पर आराम से बैठ गए. अपनी जेबों से भगवा झंडे निकालकर लहराने लगे. हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे.
इस मामले में पुलिस टीम ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, विशेष कुमार और ऋषि लवानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हिंदूवादी नेता गौरव ठाकुर इसके पहले भी ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ करने का वीडियो वायरल कर चुका हैं. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story