RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर साध्वी प्राची की प्रतिक्रिया, कहा- 'सबका डीएनए एक, लेकिन गौमांस खाने वालों का नहीं'

फाइल फोटो
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के पिछले दिनों दिए गए डीएनए (DNA) को लेकर बयान पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सबका डीएनए एक है, लेकिन गाय का मांस खाने वालों का एक नहीं हो सकता है. मोहन भागवत ने चार जुलाई को यूपी के गाजियाबाद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है. फिर चाहे वे किसी भी धर्म के क्यों न हों. लिंचिंग को लेकर भी भागवत ने कहा था कि जो लोग भी इसमें शामिल हैं, वे हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या फिर मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





