भारत
साधुओं ने की 'हिंदू देवताओं का अपमान' करने वाली किताब की निंदा
jantaserishta.com
22 Oct 2022 4:34 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
वडोदरा (आईएएनएस)| प्रमुख स्वामी की प्रशंसा करने वाली किताब 'प्रमुख स्वामी महिमा अष्टकम' पर कड़ी आपत्ति जताते हुए गुजरात में हिंदू साधुओं का एक वर्ग इसके प्रकाशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर विचार कर रहा है।
संत समिति के अध्यक्ष ज्योतिर्नाथ ने आईएएनएस को बताया कि बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा प्रकाशित पुस्तक का एक हिस्सा प्रचलन में है, जो हिंदू देवताओं का अपमान करता है। उन्होंने कहा, हिंदू देवताओं का अपमान करना एक चलन बन गया है लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दल और यहां तक कि हिंदू संगठन, आध्यात्मिक नेता भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने राजनीतिक नेताओं और दक्षिणपंथी संगठनों की चुप्पी पर सवाल किया।
जब आईएएनएस ने आधिकारिक टिप्पणी के लिए बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था से संपर्क किया, तो उन्होंने टिप्पणी करने के लिए और समय मांगा।
संप्रदाय के सूत्रों का कहना है, बीएपीएस ने आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बुकलेट या प्रार्थना पुस्तक प्रकाशित नहीं की है, जिसमें हिंदू देवताओं का अपमान किया गया हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





