भारत

साधु ने ली युवक की जान, हंसी मजाक से हो गया था परेशान

jantaserishta.com
29 March 2024 9:12 PM IST
साधु ने ली युवक की जान, हंसी मजाक से हो गया था परेशान
x
पढ़े पूरी खबर
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक सनकी साधु ने एक युवक की जान ले ली. दिनदहाड़े दर्जनों लोगों के सामने इस सनकी साधु ने एक युवक की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. शहर के बीचों-बीच स्थित नरसिंग बाबा आश्रम के प्रांगण में मुफ्फसिल थाना के ठीक पीछे कई साल से एक सनकी बाबा रह रहा है. उसका नाम प्रभाकर पांडेय है.
मामूली हंसी-मजाक को लेकर युवक राहुल की लाठी से साधु प्रभाकर पांडेय ने इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक राहुल तुरकौलिया पीएचसी में कार्यरत ललिता देवी (नर्स) का बेटा है. हत्या को अंजाम देने के बाद साधु वहां से भागकर एक खंडहरनुमा घर में जाकर छुप गया.
स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर थाना की घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने उक्त साधु को पकड़ लिया. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी लोगों ने साधु की पिटाई कर दी. किसी तरह से पुलिस साधु को छुड़वाकर थाने ले गई.
शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखा गया. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल व सदर अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद मृतक राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस सनकी साधु के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वो पहले सेना में जवान था. उसकी सनक का ही नतीजा था कि उसकी पत्नी और बच्चा उसके साथ नही रहते हैं. कुछ दिन पहले पत्नी के साथ उसका समझौता भी हुआ था. मगर, किन्हीं कारणों से दोनों का मेल मिलाप नहीं हो सका था.
पत्नी के साथ गलत व्यवहार के चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. इसके बाद प्रभाकर पांडेय नौकरी छोड़कर साधु बन गया था. इसके बाद से वह नरसिंह बाबा आश्रम में एक कुटिया बनाकर रहता था. बताया जा रहा है कि वह नरसिंह बाबा का नाती भी था. उसकी सनक का ही नतीजा था कि उससे कोई मिलने-जुलने के लिए भी नहीं आता था. आज इस सनकी बाबा ने मामूली हंसी-मजाक में इस बड़े कांड को अंजाम दे दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story