भारत
सिलाई बैंड क्षेत्र में भूस्खलन की खबर से आहत, अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूं : सीएम धामी
jantaserishta.com
29 Jun 2025 10:26 AM IST

x
देहरादून: उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में रविवार सुबह बादल फटा है। इस तबाही के कारण कई श्रमिक लापता हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और उन्होंने सभी लोगों के कुशल होने की कामना की। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जनपद उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन की दुःखद घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस मामले में निरंतर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"
उत्तराखंड पुलिस ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी और उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि सुरक्षित स्थानों पर रुकें। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से लेबर कैंप में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। 9 मजदूर लापता हैं और 10 को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा, हाईवे का 10-12 मीटर का हिस्सा बह गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस राहत-बचाव में जुटे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि सुरक्षित स्थानों पर रुकें।"
उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान पालीगाड़ से करीब 4-5 किमी आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व, एनएच बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमों द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं, लेबर कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया है और कैंप में 19 श्रमिक रह रहे थे, जिनमें 10 श्रमिक सुरक्षित हैं और उनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। साथ ही, 9 लापता लोगों की सर्चिंग हेतु रेस्क्यू कार्य गतिमान है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





