भारत
मोहब्बत का दुखद अंत: सरकारी टीचर ने दी जान, मुश्किल में लेखपाल
jantaserishta.com
3 March 2024 11:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी: इश्क में धोखा खाकर आहत हुई 32 वर्षीय सरकारी टीचर ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। पिछले करीब 10 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद लेखपाल बने युवक ने आठ महीने पहले ही दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर टीचर ने नवाबाद थाने में शिकायत की तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद भी लेखपाल शादीशुदा पत्नी को तलाक देकर युवती को शादी का झांसा देता रहा। इसके बाद फिर पलट गया। इससे डिप्रेशन में आकर युवती ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। टीचर की बहन ने लेखपाल के खिलाफ सदर बाजार थाने में शकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव में रहने वाली 32 वर्षीय सुमनलता अहिरवार अहरौरा गांव के सरकारी अध्यापक थी। सुमनलता का सदर तहसील के एक लेखपाल से पिछले करीब 10 साल से अफेयर चल रहा था। युवक 2015 में लेखपाल बना था। जबकि सुमनलता 2021 में टीचर बनी। परिजनों का आरोप है कि लेखपाल सुमनलता को शादी का झांसा देता रहा और जून 2023 में शादी कर ली। सुमनलता ने इसकी शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की।
पुलिस ने दोनो पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद भी लेखपाल ने उससे शादी का झांसा देकर मोबाइल पर बातचीत जारी रखी। सुमनलता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। शुक्रवार को उसने जहर खा लिया। सदर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया किबहन किरनलता ने लेखपाल के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर में लेखपाल पर धोखा देने पर आत्महत्या की बात कहीं गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





