भारत

प्रेमी के जेल जाने से दुखी...उसके नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई, खत्म की जिंदगी

jantaserishta.com
15 Sept 2024 11:33 AM IST
प्रेमी के जेल जाने से दुखी...उसके नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई, खत्म की जिंदगी
x
सांकेतिक तस्वीर
हर कोई हैरान.
वाराणसी: वाराणसी में हैरान और दुखी कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 5 दिन पहले पुलिस ने एक लड़के को अपनी नाबालिग प्रेमिका के अपहरण के इल्‍जाम में जेल भेज दिया था। प्रेमिका पर उसकी मां ने दबाव डालकर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेमी के जेल जाने से दुखी प्रेमिका ने देर रात खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह यह खबर फैली तो हर कोई दंग रह गया।
यह घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके की है। आत्‍महत्‍या करने वाली प्रेमिका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्‍थल से नमूने लिए। शव को कब्‍जे में लेकर पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के फांसी लगाकर जान दे देने से उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। लोगों का कहना है कि किशोरी अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी। लेकिन उसकी मां को ये नागवार गुजरा। उसने बीते जुलाई महीने में किशोरी के ऊपर दवाब डालकर प्रेमी के खिलाफ अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया दिय।
पांच दिन पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी इस घटना से नाराज़ और बेहद दु:खी थी। उसने रविवार की देर रात पहले अपने प्रेमी के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाई। देर रात घर में सब के सो जाने के बाद उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। आत्‍महत्‍या करने वाली किशोरी अपनी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां आसपास के घरों में चूल्हा-बर्तन का काम करती है। पिता की कुछ वर्ष पहले की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या करने से पहले अपने प्रेमी का नाम हाथ पर मेहंदी से लिखा था। प्रेमी फिलहाल जेल में बंद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story