भारत

बेअदबी मामला: दिल्ली पुलिस का एक्शन, तीन शूटर्स को दबोचा

jantaserishta.com
11 Nov 2022 12:57 PM IST
बेअदबी मामला: दिल्ली पुलिस का एक्शन, तीन शूटर्स को दबोचा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. ये तीनों गोल्डी बराड़ के शूटर हैं और उसके लगातार संपर्क में थे.
पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कांउटर इंटेलिजेंस यूनिट ने हत्याकांड में शामिल शूटर्स और आरोपियों की पहचान की थी. प्रदीप सिंह की हत्या की वारदात को 6 शूटर्स और उनके सहयोगियों ने अंजाम दिया था. इनमें से 4 शूटर्स हरियाणा और 2 पंजाब के रहने वाले हैं. एक शूटर का नाम जीता बताया जा रहा है.
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्याकांड की जांच कर रही है पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस ने बताया कि ये आरोपी गोल्डी बराड़ के शूटर्स बताए जा रहे हैं. गोल्डी बराड़ अभी कैलिफोर्निया में मौजूद है, जिसने हत्याकांड के तुरंत बाद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story