भारत
जेल में बर्खास्त इंजीनियर: राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल आवास समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी
jantaserishta.com
8 March 2023 9:09 AM IST

x
DEMO PIC
मच गया हड़कंप.
गया (आईएएनएस)| होली के दिन यानी 8 मार्च को राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल आवास, जंतर-मंतर, रेलवे स्टेशनों समेत गया, पटना, दिल्ली और बनारस हवाईअड्डा को ड्रोन के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाला सिंचाई विभाग के अनियमितता में बर्खास्त इंजीनियर विनीत कुमार है। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि बिहार और मध्यप्रदेश में विनीत कुमार के खिलाफ सात मुकदमे लंबित हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गोला-बारूद की खरीद- फरोख्त करने के आरोप में विनीत कुमार पहले भी जेल जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 2 मार्च को वाराणसी हवाई अड्डे के निदेशक को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में होली के दिन (8 मार्च) ड्रोन के माध्यम से बम द्वारा से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी एयरपोर्ट सहित कई अन्य स्थानों पर हमले करने धमकी का जिक्र किया गया था।
उन्होंने बताया कि उस पत्र में गया के तीन लोगों सहित 27 लोगों के नाम और पते अंकित थे। जिनमें गया के तीन लोगों के नाम थे। पुलिस द्वारा इनके नाम का सत्यापन किया गया। इसके बाद जांच के क्रम में धमकी देने वाला बेलदारी निवासी विनीत कुमार को गिरफ्तारी की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए विनीत कुमार ने पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उन्होंने स्वीकार किया कि पत्र में जिन लोगों के नाम लिखे गए थे, उनको इस मामले में फंसाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि उसकी योजना अफवाह फैलाकर भय पैदा करना था।
Tagsबर्खास्त इंजीनियर गिरफ्तारइंजीनियरउड़ाने की धमकीधमकीड्रोनSacked engineer arrestedengineerthreatened to blowthreateneddrone
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





