भारत

बर्खास्त आरक्षक ने पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना...मचा हड़कंप

Admin2
6 Dec 2020 9:25 PM IST
बर्खास्त आरक्षक ने पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना...मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

बर्खास्त पुलिस कर्मचारी ने गोली मार कर अपनी पत्नी और जवान पुत्र का कत्ल कर दिया है। कातिल पंजाब पुलिस का डिसमिस कर्मचारी है। घटना की सूचना गांव के सरपंच गुरजीत सिंह और दूसरे पंचायत सदस्यों ने पुलिस को कर दी है।

जानकारी अनुसार गांव सरावां के बर्खास्त पुलिस कर्मचारी सतनाम सिंह ने बंदूक से गोलियां मारकर अपनी पत्नी परमिन्दर कौर और पुत्र अमरजंग सिंह (23) का कत्ल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने करके पुलिस के मुख्य अफ़सर हरप्रीत सिंह एएसआई मनजीत सिंह समेत पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सतनाम सिंह मौके से फरार हो गया है। इस कत्ल को अंजाम देने के पीछे क्या कारण हैं यह अभी पता नहीं चल सका परन्तु ये जानकारी मिली है कि उक्त परिवार जमीनी विवाद के कारण परेशान था।



Next Story