सचिन पायलट महासचिव प्रियंका गांधी से जा रहे मिलने, आज भी हंगामा तय

लखनऊ: लखीमपुर हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच गिरफ्तार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णन सीतापुर जा रहे हैं। दोनों नेता थोड़ी देर में दिल्ली से सीतापुर के लिए रवाना होंगे। इस बीच राहुल गांधी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर जाने के कार्यक्रम को सरकार ने इजाजत नहीं दी है। उधर, मंगलवार देर रात दूसरी बार पोस्टमार्टम के बाद लखीमपुर हिंसा में मारे गए चौथे किसान 22 वर्षीय गुरविंदर सिंह का बुधवार की सुबह-सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजनीतिक नेताओं के लखीमपुर और सीतापुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। दोबारा माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनज़र प्रशासन ने लखीमपुर में एक बार फिर इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी हैं। इसके साथ ही सीतापुर में भी इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





