भारत
झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
17 Oct 2026 10:30 AM IST

x
मानसा: पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस हत्याकांड पर भगवंत मान सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल उठाए हैं।
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने पत्रकारों से कहा, "हम कुछ दिन पहले जैसी घटनाएं देख रहे हैं, जहां किसी को दिनदहाड़े खुलेआम गोली मार दी गई। पंजाब में जो भी व्यक्ति नशे के खिलाफ बोलता है, या सरकार की पोल खोलने का काम करता है, उसे खुलेआम निशाना बनाया जाता है और अपनी जान गंवानी पड़ती है। इससे बड़ी कानून-व्यवस्था की नाकामी और कुछ नहीं हो सकती। यह बेहद दुखद है कि राज्य के मुख्यमंत्री, जिन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए, भरोसा दिलाना चाहिए और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए, वे ऐसा करने में नाकाम हैं।"
उन्होंने कहा कि अगर आप अपने नागरिकों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, रोज हो रहे गोलीकांड को संभाल नहीं पा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "पंजाब इस समय एक अंधेरे दौर से गुजर रहा है। लोगों के खिलाफ बहुत बड़ा अपराध किया जा रहा है, उन पर अत्याचार हो रहा है और उन्हें खुलेआम मारा जा रहा है। परविंदर झोटा, जिन्हें हमने अभी यहां श्रद्धांजलि दी है, उनकी भी हत्या कर दी गई है। लोग सरकार का ध्यान खींचने के लिए गुस्से में आवाज उठाते हैं लेकिन सरकार अपराध करने वालों की मदद करती है। इसीलिए लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं। सरकार को एक्शन लेना चाहिए, गृह मंत्री को एक्शन लेना चाहिए और मुख्यमंत्री को एक्शन लेना चाहिए ताकि इसकी जरूरत ही न पड़े।"
इससे पहले 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह की मां ने भावुक होकर कहा था, "मेरा बेटा मुझे कहता था, 'मां, ये मुझे मार देंगे।' जाने से पहले मेरे पैर छूकर बोला, 'मां, मेरा खाना तैयार रखना।' उन्होंने मेरा अनमोल बेटा छीन लिया। भगवंत मान सरकार ने सब बर्बाद कर दिया है।"
Tagsझोटा हत्याकांड
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





