Asaduddin Owaisi के काफिले पर हुए हमले का आरोपी सचिन गिरफ्तार, लॉ का रहा है स्टूडेंट, एक और चौंकाने वाली जानकारी आई

नई दिल्ली: AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपी सचिन पंडित और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमले का आरोपी सचिन पंडित ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना का रहने वाला है. दुरयाई गांव के रहने वाले सचिन के पिता विनोद पंडित प्राइवेट कंपनियों में ठेकेदार हैं. सचिन लॉ का स्टूडेंट रहा है. आरोपी ने बीजेपी की सदयस्ता ग्रहण की हुई थी, जिसकी स्लिप सचिन ने सोशल मीडिया पर डाला हुआ है. सचिन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सांसद महेश शर्मा सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ वायरल हो रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





