भारत
सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'
jantaserishta.com
30 March 2026 4:52 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक झूठा आरोप लगाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा जवाब दिया और राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करते हैं, तो वह मंदिर, ईश्वर और धर्म के बारे में लंबे भाषण देते हैं, लेकिन जब केरला के सबरीमाला मंदिर से माकपा नेता सोने की चोरी करते हैं, तो पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते हैं।
इसके बाद, भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए, पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी स्पष्ट रूप से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।
भाजपा द्वारा जारी वीडियो 23 जनवरी 2026 का है, जब पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एलडीएफ की सरकार ने सबरीमाला मंदिर की परंपराओं को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पीएम मोदी ने कहा था कि अभी मंदिर से सोना चोरी होने की खबरें आ रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा था, ''मंदिर में से भगवान के पास से सोने की चोरी... मैं एक बात स्पष्ट कहना चाहता हूं, यहां (केरल) भाजपा की सरकार बनते ही आरोपों की सही जांच होगी और दोषियों की जगह जेल में होगी और ये मोदी की गारंटी है।''
बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से कथित सोना चोरी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह और मूर्तियों पर चढ़े करीब 4.5 किलो से अधिक सोने की हेराफेरी की गई। जांच एजेंसियों, खासकर एसआईटी और ईडी की पड़ताल में मुख्य पुजारी कंदरारु राजीवरु समेत पूर्व पदाधिकारियों सहित 13 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपों में सामने आया है कि मंदिर के तांबे के दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





