
नई दिल्ली: तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने बुधवार को घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. श्रीसंत हाल ही में केरल की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. श्रीसंत ने इस सत्र के रणजी ट्रॉफी के लीग राउंड बाद अपने संन्यास का ऐलान किया है. तेज गेंदबाज श्रीसंत मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में मेघालय के खिलाफ मैदान में दिखे थे. उन्होंने मेघालय के खिलाफ पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे और दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. श्रीसंत का सफर विवादों से भरा रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





