भारत

देश में पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी: भारत में रूस की स्पूतनिक वैक्सीन लगना शुरू, इनको लगी पहली डोज

jantaserishta.com
14 May 2021 1:50 PM IST
देश में पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी: भारत में रूस की स्पूतनिक वैक्सीन लगना शुरू, इनको लगी पहली डोज
x

देश में आज पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी. हैदराबाद में रूस की स्पुतनिक वैक्सीन की पहली डोज दी गई. डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के दीपक सपड़ा को लगा पहला टीका.

नई दिल्ली: रूस की स्पुतनिक वी कोविड वैक्सीन की कीमत भी तय कर दी गई है. भारत में स्पुतनिक वैक्सीन की कीमत 948 रुपये होगी. वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा. पिछले महीने डीसीजीआई ने स्पुतनिक वी के उपयोग को मंजूरी दी थी. डॉ. रेड्डीज लैब ने कहा, लोकल सप्लाई शुरू होने के बाद कीमत कम हो सकती है.
देश में आज पहली बार विदेशी वैक्सीन लगी है. हैदराबाद में स्पुतनिक की पहली डोज डॉ रेड्डीज लैब के कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा को दी गई.
अगले हफ्ते से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी स्पुतनिक वी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोविड महामारी के खिलाफ रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर के बाजारों में उपलब्ध होगी. सरकार की ओर से यह घोषणा रूस से हैदराबाद में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 150,000 खुराक की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद सामने आई .
स्पुतनिक वी को रूस के गामालेया नेशनल सेंटर द्वारा विकसित किया गया है. यह भारत में ऐसे समय में इस्तेमाल होने वाला तीसरा टीका होगा, जब देश दूसरी लहर की चपेट में है, जो कि काफी खतरनाक है. इस बीच भारत में टीकों की मांग काफी बढ़ गई है.
यह भारतीय बाजार में तीसरी वैक्सीन होगी. इससे पहले पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से कोविशील्ड जबकि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से विकसित कोवैक्सीन भारतीय नागरिकों के लिए बाजार में आ चुकी है. 91.6 प्रतिशत की प्रभावकारिता के साथ, स्पुतनिक वी दुनिया में कोविड के खिलाफ पहली वैक्सीन है. द लांसेट में प्रकाशित नैदानिक परीक्षण डेटा ने संकेत दिया कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी प्रतीत होती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story