भारत

रूस की Sputnik V वैक्सीन को भारत में एमरजेंसी यूज की इजाजत मिली, मिला नया टीका

jantaserishta.com
12 April 2021 3:27 PM IST
रूस की Sputnik V वैक्सीन को भारत में एमरजेंसी यूज की इजाजत मिली, मिला नया टीका
x

कोरोना वायरस के विकराल रूप के बीच एक राहत की खबर आई है. भारत में अब एक और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. सोमवार को वैक्सीन मामले की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने रूस की स्पुतनिक वी को मंजूरी दे दी है. यानी अब भारत में इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

सूत्रों की मानें, तो स्पुतनिक द्वारा ट्रायल का डाटा पेश किया गया है, जिसके आधार पर ये मंजूरी मिली है. हालांकि, आज शाम तक ही सरकार द्वारा इसपर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है.
आपको बता दें कि भारत में स्पुतनिक वी हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब्स के साथ मिलकर ट्रायल किया है और उसी के साथ प्रोडक्शन चल रहा है. ऐसे में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद भारत में वैक्सीन की कमी को लेकर शिकायत कम हो सकती है.
स्पुतनिक वी के द्वारा भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी गई थी. ऐसे में सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की ओर से सोमवार को इस वैक्सीन की मंजूरी पर चर्चा हुई.
देश में अभी दो कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अगस्त तक भारत में करीब 6 वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में डोज़ तैयार किए जा सकें.
बता दें कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, यूपी समेत कई राज्यों में वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की गई थी. महाराष्ट्र, ओडिशा में तो सैकड़ों सेंटर्स पर वैक्सीनेशन को रोक दिया गया था. ऐसे में लगातार मांग उठ रही थी कि अन्य वैक्सीन को मंजूरी दी जाए, ताकि बड़ी संख्या में प्रोडक्शन हो और जरूरत पूरी की जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story