भारत

रूस का बड़ा फैसला, भारत को जल्द मिलेंगे Ka-31 हेलीकॉप्टर्स, जानें खासियत

jantaserishta.com
21 May 2022 1:45 PM IST
रूस का बड़ा फैसला, भारत को जल्द मिलेंगे Ka-31 हेलीकॉप्टर्स, जानें खासियत
x

नई दिल्ली: रूसी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेयेव ने 20 मई को को हेलीरूस-2022 हेलीकॉप्टर शो में बताया है कि रूस कामोव Ka-31 डेक-आधारित रडार पिकेट हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी पर भारत के साथ काम करना जारी रखा हुआ है।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट मुताबिक मिखेयेव ने कहा है कि कामोव Ka-31 को लेकर भारत के साथ काम जारी है। Ka-31 का कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है और यह दुनिया का एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी हेलीकॉप्टर है। यह हवा और समुद्र की स्थिति को नियंत्रित करने और आर्थिक क्षेत्रों और जल क्षेत्रों की निगरानी के कार्यों का पूरी तरह से मुकाबला करता है।
इससे पहले 17 मई को एक रक्षा मैगजीन ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया था कि भारत ने 10 Ka-31 हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पर रूस के साथ बातचीत स्थगित कर दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध और डिलीवरी पर अनिश्चितता के कारण भी यह फैसला लिया गया था।
बता दें कि भारत और रूस ने मई 2019 में Ka-31 हेलीकॉप्टर को लेकर एक समझौता किया था। इसके तहत भारत रूस से 10 Ka-31 हेलीकॉप्टर खरीदने वाला था। टास की रिपोर्ट बताती है कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण बातचीत बाधित हुई थी जो कि फरवरी 2022 में फिर से शुरू हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टरों के एक बैच की कीमत 520 मिलियन डॉलर होगी। बता दें कि भारतीय नौसेना मौजूदा वक्त में 2003-2015 में रूस से खरीदे गए 14 Ka-31 हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story