भारत

Vietnam में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत, VIDEO

Nilmani Pal
20 Jun 2024 1:52 AM GMT
Vietnam में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत, VIDEO
x

रूस Russia। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन President Vladimir Putin पूर्वी एशियाई दौरे पर हैं। वह उत्तर कोरिया की यात्रा के बाद अब वियतनाम Vietnam के दौरे पर पहुंचे हैं। रूसी राष्ट्रपति का विमान वियतनाम की राजधानी हनोई के हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां उनका स्वागत रेड कार्पेट पर किया गया। पुतिन के स्वागत के लिए देश के उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हाँ और पार्टी के शीर्ष नेता ले होई ट्रुंग खुद पहुंचे।

2017 के बाद पहली बार पुतिन वियतनाम Putin Vietnam के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह कम्युनिस्ट नेताओं के साथ चर्चाएं करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान पुतिन का कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गुयेन फु ट्रोंग, स्टेट प्रेसीडेंट टो लैम और पीएम फाम मिन्ह चीन्ह से मिलने का कार्यक्रम है।इस बीच पुतिन ने संकट को हल के करने के लिए व्यवहारिक तरीकों का समर्थन करने के लिए वियतनाम की सराहना की है।

गौरतलब है कि पिछले करीब ढाई साल से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर वियतनाम ने आधिकारिक तौर पर तटस्थता की नीति का अनुसरण करते हुए यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर रूस की आलोचना करने से हमेशा परहेज किया है। पुतिन ने वियतनाम दौरे से पहले अपने लेख में वियतनाम की इस नीति का जिक्र भी किया है।


Next Story